{"_id":"5c2b0fc3dca70429bd0f5f5085f55533","slug":"workers-unite-and-assembly-elections-in-preparation-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता एकजुट होकर विस चुनाव तैयारी में जुटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता एकजुट होकर विस चुनाव तैयारी में जुटें
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 27 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रदेश सचिव एवं पर्यवेक्षक अकीकुर्रहमान का पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक जुटकर विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
स्वागत से अभिभूत प्रदेश सचिव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अकीकुर्रहमान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूत कड़ी कार्यकर्ता होते हैं। हम सभी को मिलकर पार्टी की रीतियों व नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
कहा कि बूथ स्तर पर सभी को मजबूती प्रदान करनी होगी। तभी आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में हमें मिलेगी। उन्होंने बैठक के दौरान समीक्षा भी की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, इमरान, अनवार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन