फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Workers engaged in removing the flaws of Bundelkhanj Expressway

औरैयाः बुंदेलखंज एक्सप्रेसवे की खामियां दूर करने में लगे रहे मजदूर

Wed, 27 Jul 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Workers engaged in removing the flaws of Bundelkhanj Expressway
कटी सड़क पर पैचवर्क करते मजदूर संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 256 के पास कटी सड़क में कार गिरने से सोमवार तड़के बड़ा हादसा होने से बचा था। हादसे से सबक लेते हुए कार्यदायी संस्था गवार कंस्ट्रक्शन के अफसरों ने निरीक्षण कर खामियां सुधारने के निर्देश दिए। मंगलवार को यमुना पुल से जुआं गांव के बीच कई जगह मजदूर सड़क पर खामियां सुधारते रहे। वहीं, कार्यदायी संस्था के लोग शोल्डर की कट रही मिट्टी पर एक्सप्रेसवे किनारे हो रहे जलभराव को लेकर कुछ चिंतित दिखे।
विज्ञापन

जिले की 45 किलोमीटर सीमा वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कई जगह कट बने हैं। इन पर अभी संकेतक नहीं लगे हैं। यमुना की ओर जाने वाले एक लेन पर मिहौली के पास खुले कट के पास मिट्टी पड़ी हुई नजर आई। जो हादसे का कारण बन सकती है। बता दें कि सोमवार तड़के तीन बजे हिसार हरियाणा से चित्रकूट जा रही एक कार मिहौली के पास कटी सड़क में गिर गई थी।
विज्ञापन

इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। हादसे की जानकारी के बाद सड़क की तुरंत मरम्मत कराई गई। मंगलवार को भी गवार कंस्ट्रक्शन के अधिकारी मिहौली टोल प्लाजा पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों को निरीक्षण कर खामियां दूर करने के निर्देश दिए। निर्माण करा रही संस्था के एक अधिकारी ने बताया कि कई जगह पर बारिश के कारण शोल्डर की मिट्टी कट गई है। इसे लेकर अधिकारी चिंतित है, हालांकि इस पर पानी कम होने के बाद मिट्टी भराई व निर्माण पक्का कराने का काम किया जाएगा।

यमुना पुल की ओर जाने वाले लेन पर बने कट के पास पड़ी मिट्टी। संवाद

यमुना पुल की ओर जाने वाले लेन पर बने कट के पास पड़ी मिट्टी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed