फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Workers engaged in preparations for Lok Sabha elections: Shivpal

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता :शिवपाल

Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Workers engaged in preparations for Lok Sabha elections: Shivpal
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता :शिवपाल
विज्ञापन

फोटो 20 एयूआरपी -33 - सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता। संवाद
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता :शिवपाल औरैया। लोकसभा चुनाव की तैयारियोंं को लेकर सपा ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवपाल सिंह मंगलवार को शहर में कार्यकर्ताओं से मिले और लोकसभा की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। इस मौके पर नगर पालिका सभागार में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव व उनके पुत्र आदित्य यादव नगर पालिका पहुंचे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मो.इरशाद, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, ओम प्रकाश ओझा, अशोक गुप्ता, अनिल पाल, अनुज यादव, हीरू यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सपा राम मर्यादा पुरुर्षोत्तम राम के जीवन आदर्शो को आत्मसात करने में विश्वास रखती है। जबकि भाजपा ने भगवान राम के नाम को केवल भुनाने का काम किया है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी। राष्ट्रीय महासचिव व सहकारी बैंक के अध्यक्ष शहर के सहकारी बैंक पहुंचे। यहां पर सहकारी बैैंक के उपाध्यक्ष नितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां पर भी उन्होंने सहकारी समिति के संचालन व्यवस्था की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed