फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Work was done by opening tehsil office on Sunday also in auraiya

औरैया: रविवार को भी तहसील कार्यालय खोलकर निपटाया गया कार्य

Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Work was done by opening tehsil office on Sunday also in auraiya
औरैया। मुख्य सचिव द्वारा दिए गए आदेश और इसका पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद प्रशासन की नींद टूट गई। रविवार को अवकाश होने के बावजूद उपजिलाधिकारी रमेश सिंह व तहसीलदार संध्या शर्मा के निर्देशन में कार्यालय खोलकर कर्मचारी पूरे दिन बाढ़ व अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से पीड़ितों को राहत राशि मुहैया कराए जाने को लेकर भुगतान फाइल तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नवंबर 2019 में यमुना में आई बाढ़ से तहसील अजीतमल क्षेत्र के 19 राजस्व गांवों के 937 किसानों की फसलें बरबाद होने का आकलन करते हुए संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय को अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रेषित की थी।
विज्ञापन

बीते सप्ताह हुई ओलावृष्टि में तहसील अजीतमल क्षेत्र के 12 राजस्व गांवों के 781 किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए राजस्व कर्मचारियों ने अपनी रिपोर्ट तहसील कार्यालय को सौंपी थी। अतिवृष्टि-ओलावृष्टि में एक भैंस के मरने तथा एक कच्चे मकान के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट भी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों को सिंचित फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 13500 रुपये तथा असिंचित फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 6800 रुपये तथा कच्चे मकान के क्षतिग्रस्त होने पर 3200 रुपये प्रति मकान तथा भैंस मरने पर 16000 रुपये प्रति भैंस के हिसाब से राहत राशि भुगतान फाइल तैयार कर, दैवीय आपदा विभाग सीआर (मुख्य राजस्व लेखाकार) कार्यालय को भेजी जानी थी। विभागीय लापरवाही के चलते इस कार्य में तेजी नहीं आ सकी।
शनिवार को मुख्य सचिव ने लोकभवन स्थित कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के बारे में दिशा-निर्देश देने के बाद अतिवृष्टि-ओलावृष्टि के बारे में दिशा-निर्देश दिए थे। इसमें हुई क्षति का आकलन करवाकर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार 48 घंटे में राहत राशि उपलब्ध कराने के आदेश मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को जारी किए गए थे।

इसके चलते रविवार को भी तहसील कार्यालय खोलकर कार्य में कर्मचारियों को तल्लीन रखा गया। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि अभी तक बाढ़ पीड़ित 937 में से 700 काश्तकारों की तथा ओलावृष्टि पीड़ित 781 में से 200 काश्तकारों की फसलों के नुकसान आंकलन की भुगतान फाइल तैयार कराकर मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय सीआरए को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed