फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Work on the bypass has begun

Auraiya News: बाईपास बनाने की प्रक्रिया का काम शुरू

Fri, 05 Jun 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work on the bypass has begun
फोटो-20 जांच पड़ताल करती सेतु निगम की टीम।संवाद - फोटो : अमर उजाला
अछल्दा। कस्बे को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास की स्वीकृति मिल चुकी है। शुक्रवार को कानपुर सेतु निगम के जेई मोनू त्यागी व उनकी टीम ने खंभा नंबर 16-18 के पास एलाइनमेंट प्लांट तैयार कर निशान लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एलाइनमेंट के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी रहेगी। बाईपास पर ओवरब्रिज बनने से रेलवे क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी, रेलवे लाइन पार नहीं करना पड़ेगा। आरओबी के जरिए ही वाहन क्रॉस कर जाएंगे।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि बाईपास के नक्शे में कुछ बदलाव किए जाने के बाद नहर पटरी की तरफ एलाइनमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद चिह्नित भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस मौके पर सर्वेयर संतोष सिंह व टेक्निकल सुपरवाइजर अनुराग सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दो जनवरी को फर्रुखाबाद से सेतु निगम के उच्चाधिकारियों ने सर्वे किया था। हालांकि कुछ समय बाद फर्रुखाबाद से टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर कानपुर सेतु निगम को कार्य सौंपा गया था।

इस पर आठ मई को कानपुर सेतु निगम की टीम ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद सेतु निगम की टीम ने बाईपास के नक्शा में बदलाव कर नहर पुल पर जोड़ने की जगह नहर पटरी पर बाईपास उतारने का संशोधन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed