फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Work intensified for the beautification of the pond

तालाब के सुंदरीकरण के लिए काम तेज

Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Work intensified for the beautification of the pond
तालाब की गंदगी हटाने को लगी जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पुराने तालाब का सुंदरीकरण कराने के डीएम के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने जोरशोर से काम शुरू करा दिया है। तालाब के चारों तरफ आम लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। अहम बात यह है कि एक तरफ इस तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा तो दूसरी तरफ इसी तालाब में आसपास के घरों व नालों से निकलने वाला पानी भी पहुंचेगा। लेकिन पालिका प्रशासन ने इसके लिए योजना बनाई है, इसके तहत बनाए गए गड्ढों में कूड़ा-कचरा फंसेगा और सिर्फ पानी ही तालाब में जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मोहल्ला नरायनपुर में जलभराव की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन कने मोहल्ले में बने पुराने तालाब की सफाई कराकर उसमें मोहल्ले से निकलने वाले दूषित पानी को डाले जाने की योजना तैयार की थी। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा और नरायनपुर वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिसमें मोहल्ला नरायनपुर स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देश जारी किए। निर्देश मिलते ही तालाब के गंदे पानी को बाहर निकालकर उसकी सफाई कराने का काम जोरशोर से शुरू कर दिया गया है। ऐसे में जलभराव से निजात मिलना भी असंभव दिख रहा है। अब तालाब के चारों तरफ पौधे लगाने के साथ ही आम लोगों के बैठने के लिए सीटें भी लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पालिका प्रशासन का कहना है कि तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। गंदे पानी के संबंध में पालिका का कहना है कि नालों का पानी पहुंचने से पहले यहां बनाए जाने वाले जालीदार गड्ढों में गिरेगा। गंदे पानी में जो कचरा होगा वह जालियों में ही फंस जाएगा, फिर सिर्फ पानी तालाब में जाएगा।

ईओ पालिका बलवीर सिंह ने कहा कि नाले और घरों से निकलने वाला पानी पहुंचने से पहले तालाब किनारे बनाए जाने वाले जालीदार गड्ढों में गिरेगा। जिससे उसमें मौजूद कीचड़ और कचरा जालियों में फंस कर बाहर रह जाएगा, जबकि शेष नाले का पानी तालाब में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed