फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women will bring greenery in Shakti Van

कन्हों के दस हेक्टेयर के शक्ति वन में महिलाएं लाएंगीं हरियाली

Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women will bring greenery in Shakti Van
दिबियापुर (औरैया)। पौधरोपण अभियान में महिलाओं की हिस्सेदारी होगी। कन्हों गांव स्थित वनक्षेत्र में महिलाएं पौधरोपण करेंगी। समाज को लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण का संदेश भी देंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार आरक्षित 10 हेक्टेयर भूमि में कुल 20 हजार पौधे लगाए जाने हैं। इसके लिए छह जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। यहां फलदार एवं क्षेत्रीय प्रजातियों के अधिकाधिक पौधे लगाए जाएंगे। कन्हों की प्रधान पारुल की अगुवाई में पौध रोपण अभियान चलाया जाएगा। इस बार सरकार ने पौधरोपण अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शक्ति वनों की स्थापना का निर्णय लिया है। इसकी खास बात यह होगी कि इसमें महिलाएं ही पौधरोपण और देखरेख भी करेंगी।
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी औरैया विमल कुमार सिंह का कहना है कि शक्ति वन में पौध रोपण अभियान के लिए अधिकाधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। शक्ति वन को बनाने के लिए पूरी तैयारियां कीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रजातियों के लगेंगे पौधे
पीपल, पाकड़, जामुन, अर्जुन, कंजी, नीम, जंगल जलेबी समेत कई क्षेत्रीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शेष भूमि पर बिलायती बबूल के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed