{"_id":"6026ba3a8ebc3ee92b27555c","slug":"women-vandalized-in-labour-reflection-office-auraiya-news-knp6114905147","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम प्रवर्तन कार्यालय में महिलाओं ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम प्रवर्तन कार्यालय में महिलाओं ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
कटो12एयूआरपी 15- महिलाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद कार्यालय के अंदर बिखरा पड़ा सामान व मौजूद श्र?
- फोटो : AURAIYA
फोटो12एयूआरपी 15- तोड़फोड़ के बाद कार्यालय में बिखरा सामान व मौजूद श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीसी दीक्षित। संवाद
श्रम प्रवर्तन कार्यालय में महिलाओं ने की तोड़फोड़
- अधिकारी ने एक फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाया आरोप
- बोले 200 से अधिक फार्म के रजिस्ट्रेशन का बनाया दबाव
- महिलाओं को साथ लाने की बात पर भड़कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर ब्लाक परिसर में संचालित श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर महिलाओं ने तोड़फोड़ कर अधिकारियों व कर्मचारियों से धक्का मुक्की की। मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा मांगी है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे एक फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष 50-60 महिलाओं के साथ कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने स्टाफ से अभद्रता की। मना करने पर कार्यालय में रखे स्कैनर, प्रिंटर आदि सामान तोड़ दिया। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। ज्ञानेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 200 से अधिक फार्म रखकर रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बनाया। इस पर महिलाओं को साथ लेकर आने को कहा। इतना सुनते ही वह बिगड़ गईं और हाथापाई पर उतारू हो गईं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में प्रधान सहायक आरएस यादव, सहायक लेखाकार पुलकित पुरवार, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार, अशोक कुमार, अवधेश शर्मा आदि ने भी हस्ताक्षर किए हैं। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि श्रम प्रवर्तन कार्यालय की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। जिसमें कार्यालय में तोड़फोड़ की बात कही गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।