फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women not to open liquor contracts

महिलाओं ने नहीं खुलने दिए शराब के ठेके

Sun, 16 Apr 2017 11:03 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 16 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women not to open liquor contracts
ठेका खुलने का विरोध करते पुरुष व महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से हटे शराब के ठेके मिहौली गांव में खुलने हैं। इसकी जानकारी पर महिलाएं विरोध करने पहुंच गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को शराब की दुकानों तक नहीं पहुंचने दिया। महिलाओं ने कहा कि यदि शराब ठेके यहां खुले तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


  सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग से हटने वाले ठेकों का विरोध जिले में जारी है। करमपुर मिहौली के समीप बीयर और देशी शराब का ठेका हाईवे से हटकर गांव में पहुंचा। आज ठेका खुलना था।
विज्ञापन


तभी मिहौली गांव की लगभग आधा सैकड़ा महिलाएं दुकानों  पर पहुंच गईं। ठेका संचालक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। इन्होंने पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि  शराब ठेके बस्ती में संचालित हुए तो वह बोतलें तोड़ देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब नालियों में बहा देंगी।  गांव की आक्रोशित महिलाएं देरशाम तक शराब ठेके के आसपास ही घूमती  रहीं। इसके चलते देरशाम तक कोतवाली पुलिस शराब ठेके की सुरक्षा में नजर आई। महिलाओं ने शराब ठेका गांव के बाहर खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed