फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   women got trouble in travelling in bus

भाईयों के घर पहुंचने में बहनों को हुई परेशानी

Sun, 22 Aug 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
women got trouble in travelling in bus
रक्षाबंधन पर सीएम ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया था। लेकिन भीड़ इतनी हुई कि ये नजा? - फोटो : AURAIYA
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया लेकिन सवारियां अधिक होने से व्यवस्था धड़ाम हो गई। डिपो पर हाल ये रहा कि बसें भरे होने के बाद भी सवारियों की लाइन लगी रही। इसमें महिलाएं तो पीछे रह गईं और पुरुष पहले चढ़ते दिखे। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें सीट ही नहीं मिली तो कुछ ने बस छूटने और घंटों इंतजार के बाद भी बस न मिलने की बात कही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को सफर के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने दो दिन पहले ही तैयारियां पूरी करने की बात कही थी। रणनीति बनाकर बसों का संचालन किया गया लेकिन व्यवस्था फेल हो गई। रविवार सुबह से ही डिपो व आसपास भीड़ रही। बस आती और चढ़ने की आपाधापी शुरू हो जाती। इसमें महिलाएं पीछे रह जातीं।
विज्ञापन

बस छूटने पर मजबूरी में उन्हें डग्गामार व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कड़ी धूप में इटावा, उरई, झांसी, कन्नौज, रसूलाबाद जाने वाली महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। बस में सीट पाने के लिए महिलाओं को धक्के खाने पड़े। महिलाएं बस में खड़े होकर सफर करते भी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनी पड़ी मशक्कत
बिधूना। कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर बहनों को बस में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चौराहे पर कानपुर जाने वाली बसों के लिए लंबी लाइन देखने को मिली। (संवाद)
जाम की भी परेशानी
औैरैया। भीड़ और बाजार खुलने के कारण मुख्य मार्गों पर जाम भी लगा रहा। शहर में सुभाष चौराहा, संजय गेट, ब्लॉक गेट, जेसीज चौराहे के समीप बार-बार जाम लगने से लोग परेशान रहे। (संवाद)

पास के रूटों पर कमी खली
यात्री सावित्री देवी ने बताया कि रक्षाबंधन पर हर बार सवारियां सड़कों पर अधिक होती हैं। इसको देखते हुए बसों की संख्या पास के रूटों पर बढ़ाई जानी चाहिए थी। इससे महिला यात्रियों को परेशानी न होती।
भटकते रहे
रूबी ने बताया कि कड़ी धूप में बस का इंतजार करना पड़ा। उरई जाने के लिए डेढ़ घंटे के बाद बस मिली है। बस के इंतजार में भटकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed