{"_id":"6064beaf8ebc3ec89b7f70f8","slug":"women-found-hanged-auraiya-news-knp6208124100","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकी मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव चिमकुनी में महिला फांसी पर लटक मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने मामले की जांच की मांग की है।
चिमकुनी निवासी मंजेश प्रजापति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। होली पर वह घर आए थे। मंगलवार को उनकी पत्नी सुनैना (32) का शव फांसी पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि जब घर के लोग खाना खा रहे थे, तभी सुनैना कमरे में चली गई। जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।
कमरे में जाकर देखा तो सुनैना साड़ी से फांसी पर लटकी थी। आगरा क्षेत्र के गांव बाजितपुर थाना डोकी से आए मृतका के पिता सुरेश चंद्र ने पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि मायके पक्ष से दी गई तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।