फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   women deadbody found

कमरे में पड़ा मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 01 Sep 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
women deadbody found
घटना स्थल पर छानबीन करती बिधूना पुलिस।संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनवाली में बुधवार दोपहर महिला का शव घर में पड़ा मिला। ससुराली शव छोड़कर भाग गए। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि धनवाली गांव में रामजी की पत्नी मधु (26) का शव घर में पड़ा है। कोतवाली प्रभारी, सीओ मुकेश सिंह और तहसीलदार बिधूना करम सिंह मौके पर पहुंचे तो ससुराली फरार थे। मृतका के पिता नाथूराम निवासी बझेरा थाना अछल्दा ने बताया कि उसने बेटी मधु की शादी 2015 में की थी।
विज्ञापन

दामाद दिल्ली में नौकरी करता है। बेटी सास और देवर के साथ गांव में रहती थी। आरोप लगाया है कि सास का अक्सर बेटी से विवाद होता था। वह बेटी को प्रताड़ित करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर रिश्तेदारों ने बेटी की मौत की खबर दी। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए हैं। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed