फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women and six injured from the collision of vehicles

वाहनों की टक्कर से महिला समेत छह घायल

Mon, 27 Jun 2016 12:34 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 27 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women and six injured from the collision of vehicles
हादसा - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग सड़क हादसों में वाहनों की टक्कर से महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के ग्राम जीवा सिरसानी निवासी कोमल (18) पुत्र रमेश चंद्र अपने रिश्तेदार अजय (28) पुत्र कनछेदी के साथ खरीदारी करने बाइक से औरैया बाजार आए हुए थे। किसी काम से इंडियन पुलिस चौकी के पास गए थे कि तभी वापस लौटते समय डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं शहर के कसबा खानपुर में हाईवे पर साइकिल से जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह लगभग 7 बजे अंकित (26) पुत्र सियाराम निवासी खानपुर किसी काम से साइकिल से जा रहा था। तभी हाइवे किनारे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इटावा जिले के नगला जोड निवासी शिवेंद्र (30) पुत्र छोटे लाल पत्नी हेमलता के साथ बाइक से शनिवार की देर शाम फफूंद आए थे। जैसे ही उनकी बाइक फफूंद तिराहे पर पहुंची ही थी। कि सामने से बेकाबू लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed