फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman tries to pour petrol on herself in front of consolidation team

Auraiya News: चकबंदी टीम के सामने महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालने का किया प्रयास

Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman tries to pour petrol on herself in front of consolidation team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के पटना गांव कानपुर देहात जैसा मामला होते-होते बचा। जहां प्रशासन के आदेश पर वादी को कब्जा दिलाने पहुंची चकबंदी टीम के सामने विपक्षी महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया। यह देख मौजूद चकबंदी व पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। महिला पुलिस कर्मचारियों ने बोतल छीनकर फेंक दी। तभी किसी ने विवादित जमीन पर रखी झोपड़ी में आग लगा दी। मामला तूल पकड़ते देख चकबंदी टीम के अधिकारियों ने मौके से चले आए।

गुरुवार को दोपहर चकबंदी सीओ हेमचंद्र, चकबंदी एसीओ शैलेश यादव पुलिस व चकबंदी टीम के साथ पटना गांव पहुंचे। जहां अपर जिलाधिकारी कोर्ट से हुए आदेश पर टीम ने वादी शिशुपाल को जमीन पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया। तभी विपक्षी राजबहादुर के परिवार की कुछ महिलाएं मौके पर पहुंची। जहां चकबंदी अधिकारियों से खेत पर मक्का की फसल खड़ी होने तथा मामला हाईकोर्ट में होने की बात कहकर पैमाइश व कब्जा न हटाने की जिद पर अड़ गईं। नापजोख में बाधा डाल रही महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस जैसे ही महिलाओं को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी, वहां मौजूद राजबहादुर की पुत्रवधू किरन ने पेट्रोल अपने ऊपर डालने का प्रयास किया। मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों ने फुर्ती दिखाते हुए बोतल महिला से छीन ली। पुलिस व विपक्षी महिलाओं के बीच विवाद चल रहा था। तभी किसी ने विपक्षी महिला के कब्जे के खेत में रखी झोपड़ी में आग लगा दी। यह देख मौजूद चकबंदी अधिकारी घबरा गए और बिना नापजोख कराए अपनी-अपनी गाड़ियों से वहां से खिसक गए। उधर ग्रामीणों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
घटना के बाद लगाए गए आरोप
राजबहादुर की पुत्रवधू प्रीती व किरन ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 548 जिसका करीब 30 वर्ष पूर्व उसके पूर्वजों ने बैनामा कराया था। जिसमें आम, जामुन, बेल सहित अन्य पेड़ खड़े हैं तथा उसी चक में बोरिंग भी है, लेकिन चकबंदी विभाग के अधिकारियों द्वारा न ही पेड़ों और बोरिंग की कीमत लगाई और न ही राजबहादुर और उर्मिला देवी को मूलजोत से हटाने से पूर्व कोई नोटिस दिया गया। यही नहीं सहमति पत्र भी नहीं भरवाया गया। आरोप है कि विपक्षी का करीब ढाई किलोमीटर दूर से एक उड़ान चक लाकर उसके खेत में चक बना दिया। जोकि नियम विरुद्ध है।

---------

यह प्रकरण कोर्ट से निस्तारित किया गया है। जिसमें सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष व उनके अधिवक्ताओं की ओर से साक्ष्यों के आधार पर की गई बहस के बाद हुआ है। चकबंदी व पुलिस टीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंची थी। जहां विपक्षियों की ओर से कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने देने में व्यवधान उत्पन्न किया गया। इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। जांचोपरांत दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी, वित्त, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article