फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman sets herself on fire by pouring diesel on herself

Auraiya News: खुद पर डीजल डालकर महिला ने लगा ली आग

Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman sets herself on fire by pouring diesel on herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली में शनिवार शाम एक महिला ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। लपटें उठती देख बेटे समेत अन्य परिजनों ने आग पर काबू पाया। झुलसी महिला को लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास करती रही।
गांव भटौली निवासी सीमा देवी (45) पत्नी स्व. रामबाबू ने शनिवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब घर के अंदर खुद पर पहले डीजल डाला इसके बाद आग लगा ली। महिला के शरीर से लपटें उठती देख बेटा शिवम व ग्रामीण दौड़े। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद परिजन सीमा को झुलसी हुई हालत में लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे। जहां डीजल की महक आने पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने झुलसी सीमा के बयान लेने का प्रयास किया। कुछ बोल न पाने की स्थिति में बेटे शिवम से पूछताछ की।
विज्ञापन

घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। हालत ज्यादा खराब हो जाने के चलते सीमा कुछ बता नहीं सकी है। घटना के पीछे की वजह पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed