फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman returned from Indonesia suspected of having corona infection in auraiya

औरैया: इंडोनेशिया से लौटी महिला में कोरोना संक्रमण होने का संदेह

Mon, 16 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman returned from Indonesia suspected of having corona infection in auraiya
औरैया। दो दिन पहले इंडोनेशिया से लौटी एक महिला को खांसी जुकाम की शिकायत पर कोरोना वायरस का संक्रमण होने के संदेह में आ गई। महिला कर्मी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही नाक एवं गले का सैंपल लेकर केजीएमसी लखनऊ भेजा गया। महिला से मिलने वाले विभागीय 4-5 कर्मियों को घर पर ही अलग रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

दिबियापुर में एक संयंत्र परिसर में काम करने वाली महिला कर्मचारी दो दिन पहले इंडोनेशिया से लौटी है। सोमवार को सुबह महिला कर्मचारी ने अपने विभाग के अधिकारी को खांसी जुकाम की शिकायत की। इस पर आनन-फानन संयंत्र के सीएमओ को जानकारी दी गई। संयंत्र के सीएमओ ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संयंत्र के आवासीय परिसर में स्थित अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में महिला को भर्ती करने के लिए कहा। नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी के अनुसार महिला के गले एवं नाक से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दो दिन में रिपोर्ट आने पर ही कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में पुष्टि हो सकेगी। तब तक महिला कर्मी को आईसोलेशन वार्ड में ही रखने के लिए कहा गया है। महिला सुबह के समय लगभग दो घंटे तक आफिस में रही। महिला कर्मी जिन कर्मियों से भी मिली, उन 4-5 कर्मियों को भी अपने घर में अलग रहने के लिए कहा गया है। उन्हें भी ड्यूटी पर न आने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही जिस कार्यालय में महिला काम करती है। उसे भी पूरी विधि अपनाकर विसंक्रमित (स्टरलाइज)करने के लिए कहा गया है। इधर, अब तक दूसरे देशों के लौटे कुल 6 लोगों (इंडोनेशिया से लौटी महिला समेत) की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed