{"_id":"58ab30d74f1c1b0653b236ff","slug":"woman-killed-in-mysterious-circumstances-in-aur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर कस्बे के मोहल्ला ककराही बाजार निवासी महिला की रविवार रात संदिग्ध हालात में जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रीती की शादी दिबियापुर के ककाराही बाजार निवासी कैलाश सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद कैलाश सिंह शराब पीने लगा। जिसका विरोध प्रीती ने किया तो दोनों के बीच झगड़े होने लगे। इस पर कैलाश व उसके परिवारीजन प्रीती से मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि रविवार को कैलाश सिंह व उसके परिवारीजनों ने प्रीती के साथ मारपीट की और उसे जहर दे दिया। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो वह प्रीती को लेकर जिला अस्पताल आए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की तरफ से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। ओमकार ने बताया कि उसने दिबियापुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
खाना पकाते लगी आग, महिला झुलसी
औरैया। बीहड़ के गांव सिहौली में सोमवार सुबह चूल्हे पर खाना पकाते समय घर में आग लग गई। हादसे में महिला झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने घायल को कानपुर रेफर कर दिया। अयाना थानाक्षेत्र के गांव सिहौली निवासी वीर सिंह की पत्नी सुषमा (35) सोमवार सुबह चूल्हे पर खाना पका रही थी। तभी छप्पर में आग लग गई। सुषमा भी आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। परिजन सुषमा को जिला अस्पताल ले गए। डा. शत्रुघन सिंह ने बताया कि आग से महिला करीब 30 प्रतिशत झुलसी है।