{"_id":"697115a1990f3a261f0778a0","slug":"woman-hangs-herself-after-quarrel-with-younger-sisterwoman-hangs-herself-after-quarrel-with-younger-sister-auraiya-news-c-211-1-aur1008-138265-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छोटी बहन से कहासुनी के बाद फंदे पर लटकी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छोटी बहन से कहासुनी के बाद फंदे पर लटकी महिला
Wed, 21 Jan 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भट्टा बस्ती में बुधवार को छोटी बहन से रुपयों को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाहिता आत्महत्या करने के लिए फंदे पर लटक गई। परिजन ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया।
संध्या ने बताया कि बहन निशा की ससुराल मनसुख का नगला जिला मैनपुरी में है। आरोप है कि छह महीने पूर्व बहन को बेटी होने पर ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया था। इस पर बहन जीजा धर्मेंद्र के साथ मायके आ गई। इस दौरान जीजा दिल्ली में काम करने के लिए एक महीने पहले चले गए। बताया कि बुधवार सुबह निशा की छोटी बहन से रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह कमरे में फंदे से लटक गई।
उधर, सीएचसी के डॉ. जयवीर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर चीता मोबाइल के सिपाही अस्पताल पहुंचे और परिजन से जानकारी कर प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।