{"_id":"6a567d4b69f62570900e9900","slug":"woman-dropping-twins-off-at-school-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148104-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जुड़वां बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जुड़वां बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मौत
Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1- मोहिनी। फाइल फोटो
अटसू (औरैया)। फफूंद मार्ग पर मंगलवार की सुबह अपने जुड़वां बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। पति और जुड़वां बच्चे बाल-बाल बच गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
कस्बे के मोहल्ला श्याम नगर निवासी विशाल पोरवाल की पत्नी मोहिनी पोरवाल (27) के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोहिनी पति के साथ स्कूटी से पांच वर्षीय जुड़वां बेटे लव व कुश को अजीतमल स्थित कान्हा इंटरनेशनल अकादमी छोड़ने जा रही थी। पूरा परिवार सुबह हंसते-मुस्कुराते घर से निकला था, लेकिन किसे पता था कि चंद कदमों की दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है।
स्कूटी सवार परिवार फफूंद मार्ग पर सिंह वाहिनी महाविद्यालय के पास बनी पुलिया के पास पहुंचा। इसी दौरान एक ट्रैक्टर सामने से आता दिखा जबकि स्कूटी के पीछे भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। विशाल ने दोनों ट्रैक्टरों के बीच से ओवरटेक कर स्कूटी निकालने का प्रयास किया। तभी पीछे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से मोहिनी के सिर में टकरा गया। मोहिनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
स्कूटी चला रहा विशाल व जुड़वां बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसा देख राहगीरों की भारी भीड़ तुरंत मौके पर जुट गई। घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पति व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालकों की तलाश में पुलिस को लगाया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।