{"_id":"689e1a37874cc261060c82ef","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130136-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Thu, 14 Aug 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 एयूआरपी 14 अवनीश फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
फफूंद। देवन पुर्वा गांव में एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। ससुरालीजन ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसके बाद वहां से फरार हो गए। सूचना पर गांव पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच की। ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। वहीं, देर रात तक परिजनों ने शव उठने नहीं दिया और हंगामा चलता रहा।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव भराहर ननासी अनिल कुमार ने बेटी सीमा (25) की शादी अप्रैल 2022 में फफूंद के गांव देवन पुर्वा निवासी नीरज राजपूत के साथ की थी। पति गौतमबुद्ध नगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर में सास, ससुर, पत्नी व उसकी तीन साल की बेटी रहती है। गुरुवार दोपहर बाद सीमा ने कमरे में पंखे के कुंड से साढ़े के फंदे से लटक कर जान दे दी।
कुछ देर बाद सास कमरे में पहुंची तो सन्न रह गई। घटना के समय सास व महिला की बेटी घर पर थी। ससुर खेत पर गया था। सास के शोर मचाने पर पड़ोसी व ससुर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को शव जमीन पर रखा मिला।
विज्ञापन
घटना के बाद सास, ससुर महिला की तीन साल की बेटी को लेकर फरार हो गए। जांच के बाद पुलिस मायके पक्ष से पहुंचे परिजन से पूछताछ की। मायके पक्ष बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने ससुरालीजनों को गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने की बात कहकर हंगामा करने लगे। वहीं पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में फंदे से लटक कर जान देने की बात सामने आई है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।