{"_id":"62e96cabb6ac47651c0fbeaf","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-auraiya-news-knp710888354","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर गांव पहुंचे उप निरीक्षक कालीचरण। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के केंझरी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार तड़के केंझरी निवासी श्याम नारायण की पत्नी उमा देवी (33) की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उमा को नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मायके पत्र को दी गई। इस पर गांव पहुंचे मृतका के भाई राजकिशोर निवासी घसारा, अछल्दा ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या किए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।
सूचना पर सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज कालीचरण मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। मृतका के पति ने पत्नी की बीमारी से मौत होने की जानकारी दी। वहीं, मृतका के भाई राजकिशोर ने हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।