फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 19 Jun 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
राधा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के हरचंदपुर में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या किए जाने के आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि मायके पक्ष के पहुंचने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिधूना थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी सुनील ने बताया कि उसकी बहन राधा (30) की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व गांव हरचंदपुर निवासी भजनलाल से हुई थी। बताया कि वह नोएडा में काम करता है। शनिवार की सुबह पीड़ित के पास हरचंदपुर से फोन पहुंचा कि उनकी बहन राधा की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़ित ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के दो बेटे वं एक बेटी है। इस संबंध में सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि अभी तक मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed