{"_id":"65341c2d0f5608b16a0f6d34","slug":"woman-dies-due-to-injection-by-medical-operator-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4373-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मेडिकल संचालक के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मेडिकल संचालक के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत
Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
औरैया। अटसू चौकी क्षेत्र के गांव जानिस नगर में खांसी व जुकाम से पीड़ित एक महिला को मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा देने के साथ इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। मौत सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मेडिकल संचालक को हिरासत में ले लिया। परिजन ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। अजीतमल एसडीएम राकेश कुमार ने मेडिकल स्टोर व बगल के एक कमरे को सील किया है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरीकपरिया निवासी श्याम बाबू अपनी बीमार मां शारदा देवी (50) को लेकर शनिवार दोपहर दो बजे जानिस नगर स्थित सगुन मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। श्याम बाबू का आरोप है कि मां शारदा देवी खांसी, जुकाम से पीड़ित थीं। मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा देने के साथ उसे इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद शारदा देवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना पर अजीतमल सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार, कोतवाल राजकुमार सिंह व सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे। किसी तरह भीड़ को समझाने का प्रयास किया गया। एसडीएम राकेश कुमार ने मेडिकल स्टोर व एक कमरे को सीज कर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल स्टोर का संचालन उपेंद्र सिंह कर रहा है। पीछे कमरे में बतौर क्लीनिक मरीजों का उपचार करने का मामला सामने आया है। कमरे व मेडिकल स्टोर को सीज किया गया है। वहीं सीओ भरत पासवान ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। लगाए गए आरोपों के तहत जांच की जा रही है।