{"_id":"6769af1cf2d1ccf309057844","slug":"woman-dies-due-to-illness-mother-in-laws-clash-auraiya-news-c-211-1-aur1002-120277-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमारी से महिला की मौत, मायका-ससुराल पक्ष भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमारी से महिला की मौत, मायका-ससुराल पक्ष भिड़ा
विज्ञापन
फफूंद। गांव में अपने मायके में रह रही महिला की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचा महिला का सुसराल पक्ष और मायका पक्ष आपस में भिड़ गया। सूचना पर दिबियापुर और फफूंद थाना पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों से बात कर उन्हें शांत किया। परिजनों के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस लौट गई।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सराय बिहारीदास निवासी भोगीलाल की पुत्री रजनी की शादी सात वर्ष पूर्व औरैया कोतवाली के गांव जोगीपुर निवासी होम सिंह से हुई थी। दो माह पूर्व पिता की मौत होने पर वह मायके आई थी। वहीं, उसने एक पुत्र को जन्म दिया। तब से वह मायके में ही रह रही थी। पांच दिन से उसको बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दिबियापुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना मिली तो ससुराली भी अस्पताल पहुंचे। आरोप प्रत्यारोप के चलते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया, जिसके बाद ससुराल पक्ष शव को ले गए। फफूंद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोई विवाद नहीं हुआ था।