{"_id":"68487a1451f8f40873042f1d","slug":"woman-dies-due-to-deteriorating-health-foam-comes-out-of-her-mouth-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127210-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत, मुंह से निकला झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत, मुंह से निकला झाग
Wed, 11 Jun 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के अनुसार मायकेवालों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी अंसार की 26 वर्षीय पत्नी रिंकी की मंगलवार दोपहर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को भी सूचना दे दी है। कोतवाल रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा। मायके पक्ष की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।