फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies due to car collision

घायल महिला ने सैफई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to car collision
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर अजीतमल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी राधाश्री (48) पत्नी स्व.लल्लन बाबू मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे टहलने गई थीं। टहलने के बाद वह घर लौट रहीं थी तभी दिबियापुर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर महिला को परिजन सैफई ले जा रहे थे। तभी अजीतमल के पास उसकी मौत हो गई। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। मृतका की पुत्रवधू कोमल सिंह पत्नी जितेंद्र ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed