फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman dies after consuming poison, dowry death alleged

Auraiya News: जहर खाने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison, dowry death alleged
फोटो-18-रचना की फाइल फोटो। स्रोत : प​रिजन
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। महिला की दो छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरु बाई निवासी विवेक खेती कर अपनी पत्नी रचना कुमारी (23), दो बेटियां लाडो (दो वर्ष), बिट्टी (आठ माह) एवं पिता महेंद्र सिंह का पालन-पोषण करता था। रविवार की दोपहर रचना घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान कानपुर में महिला की मौत हो गई। देर रात परिजन शव घर ले आए। परिजन से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही रचना के मायके पक्ष को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत की सूचना पर गांव पहुंचे पिता बांकेलाल निवासी तिलकपुर, औरैया ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बेटी रचना की शादी वर्ष 2022 में विवेक के साथ की थी। ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। आरोप लगाया कि रचना के साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी। कुछ दिन पहले ही रचना ने फोन पर जहर देकर हत्या की साजिश रचने की बात कही थी।


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed