फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman crushed by car on highway

हाइवे पर महिला को कार ने कुचला

Sun, 07 Aug 2016 11:22 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 07 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed by car on highway
पत्नी की मौत पर रोता पति और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से 15 दिन पहले निकले तीर्थ यात्रियों में एक महिला की हाईवे पार करते समय कार की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के सेलगांव रेलवे स्टेशन उमरी निवासी प्रहृलाद पत्नी सबूतराबाई व करीब 48 ग्रामीणों के साथ उत्तर प्रदेश की तीर्थ यात्रा को 15 दिन पहले टूरिस्ट बस से निकले थे। शनिवार को बनारस में काशी विश्वनाथ व अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद आगरा जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे पुर्वा रहट में हाईवे स्थित कृष्णा होटल पर बस रुकी। यहां पर सभी तीर्थ यात्री फ्रेश होने निकले। इसी बीच सबूतराबाई (60) पत्नी प्रहृलाद भी फ्रेश होने के लिए सड़क पार करने लगी। तभी इटावा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कार की चपेट में आकर सबूतराबाई करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। यह देख सभी तीर्थयात्री दौड़ पड़े। टक्कर मारने के कार चालक फरार हो गया। होटल पर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने मामले की जानकारी की। इसके बाद शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति प्रहृलाद ने बताया कि वह 15 दिन पहले अपने गांव के लोगों के साथ पत्नी को उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों व ऐतिहासिक स्थानों के दर्शन कराने निकले थे। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं साथी महिला की मौत के बाद तीर्थयात्री गमगीन हो गए। हाईवे पर हुई दुर्घटना के चलते एक तरफ का यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एक तरफ करवाकर जाम में फंसे वाहनों को आगे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed