फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman constable's bag full of jewellery worth lakhs of rupees stolen

Auraiya News: महिला सिपाही का लाखों रुपये के जेवर भरा बैग पार

Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman constable's bag full of jewellery worth lakhs of rupees stolen
फोटो-22-थाने में खड़ा ऑटो। संवाद
दिबियापुर। बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला सिपाही का लाखों रुपये कीमत के जेवर से भरा बैग पार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है।
जसवंतनगर निवासी सुमन फतेहपुर कोतवाली में महिला सिपाही के पद पर तैनात हैं। बुधवार दोपहर ट्रेन से फफूंद स्टेशन पहुंची थीं। वहां से वह अपने बच्चों के साथ एक ऑटो में सवार होकर बिधूना के लिए चली गईं। बताया जा रहा है कि बिधूना पहुंचने के बाद जब वह एक सराफा कारोबारी की दुकान के पास पहुंचीं, तब उन्हें बैग गायब होने अहसास हुआ। बैग में लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, घटना के संबंध में महिला से लोगों ने पूछा तो उसने निजी मामला बताकर जानकारी देने से इन्कार कर दिए। बैग ट्रेन ये लापता हुआ या ऑटो से, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका। अब पुलिस इसकी जांच में जुटी है। महिला के अनुसार पति की मौत के बाद उन्हें मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद संबंधित ऑटो को पकड़कर थाने लाया गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्र ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हिरासत में लिए गए ऑटो चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed