फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman commits suicide by hanging herself

Auraiya News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के राजाराम नगरिया में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मृतका घर में अकेली थी। तीन माह के बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने छत से नीचे देखा तो महिला खूंटी पर लटकी दिखी।
गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे राजाराम नगरिया निवासी अमित कुमार की पत्नी रूबी (25) ने घर के अंदर खूंटी से कपड़े की मदद से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में मृतका उसकी तीन माह का बेटा ही मौजूद था। ससुर श्रीनिवास बीमारी के चलते बुधवार को कानपुर दवा लेने गए थे। वह वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन

सास क्रांति व ननद मोनू खेत में भूसा भरने गईं थीं। थोड़ी देर के बाद मां को पास न देख मृतका के तीन माह के बेटे ने रोना शुरू किया। इधर काफी देर तक बच्चे के रोने की आवास घर से आते देख पड़ोसियों ने किसी तरह से छत पर जाकर जाल से नीचे देखा तो रूबी को फंदे पर लटका पाया। इस पर पडोसियों ने खेत पर गईं सास व ननद को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घर पहुंची सास व ननद ने मुख्य दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद देखकर पड़ोसियों की मदद से किसी तरह से घर का दरवाजा खुलवाया। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अशोक कुमार व नायब तहसीलदार हरिकिशोर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी।

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला ने किन कारणों से लगाकर जान दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed