फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman burnt in fire referred to Delhi

Auraiya News: आग से झुलसी महिला दिल्ली रेफर

Sun, 21 Dec 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt in fire referred to Delhi
कुदरकोट। गांव कुदरकोट में आग से झुलसी महिला को बेहतर उपचार के लिए सैफई से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। महिला संतान न होने और शौहर के दूसरे निकाह की बात से परेशान थी। इसी को लेकर उसने शुक्रवार को आग लगा ली थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुदरकोट निवासी राशिद का निकाह छह साल पहले कानपुर के शिवराजपुर निवासी गुलशन बानो के साथ हुआ था। उसका आरोप है कि उसके कोई संतान न होने से आए दिन ससुरालीजन ताने मारने लगे हैं। पुलिस के अनुसार अभी हाल में ससुरालीजन राशिद के दूसरे निकाह की बात करने लगे।
विज्ञापन

महिला के विरोध करने पर उसको पीटा गया। 19 दिसंबर की सुबह ससुरालीजन महिला को पीटने लगे। इसकी जानकारी महिला ने पुलिस को फोन पर दी और आग लगा ली। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे इससे पहले महिला के हाथ बुरी तरह से झुलस चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उसे एरवाकटरा सीएचसी ले जाया गया। वहां उसे उसे सैफई रेफर कर दिया गया। शनिवार महिला को आराम न मिलने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। महिला का दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed