{"_id":"9a76feac888992f7811c0d2e2ea33d78","slug":"with-no-houses-filled-water-sewer-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण न होने से घरों के अंदर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण न होने से घरों के अंदर भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
पिछली बरसात में 10 जुलाई की रात सहायल तिराहे पर नाला क्षतिग्रस्त होने के बाद बेला रोड पर जलनिकासी की समस्या विकराल हो गई है। बरसात में घरों में पानी भर जाता है। लोगों ने क्षतिग्रस्त नाला दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
डेढ़ माह पूर्व हुई तेज बरसात के कारण रात के समय सहायल तिराहे पर नाला भरभरा कर ढह गया था। नाला में किनारे लगीं ईंटें भर गईं थीं।
नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई कर्मियों के माध्यम से नाला साफ तो करा दिया, लेकिन नाला निर्माण नहीं कराया गया। इससे बरसात का पानी निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को हुई तेज बरसात के बाद आसपास के घरों में अंदर तक पानी भरने के कारण लोग परेशान रहे। लोग घरों के अंदर से पानी निकालते नजर आए। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नाला निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन