{"_id":"6594473e18246bc6da013a76","slug":"winter-increased-prices-of-pulses-and-spices-fell-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7086-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सर्दी बढ़ी, ठंडे पड़े दाल-मसालों के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सर्दी बढ़ी, ठंडे पड़े दाल-मसालों के भाव
Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि तिलहन की नई फसल आने वाली है। साथ ही सर्दियों में सब्जियों की कीमतों में गिरावट आने से दाल की मांग घट गई है। इस वजह से गिरावट आई है।
किराना मार्केट के व्यापारी संजय दीक्षित ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह से अरहर दाल 20, मूंग छिलका 10, चना दाल 10, जीरा में 300, सौंफ में 100 रुपये किलो की कमी आई है। वहीं सोया तेल 15 और सरसों तेल में पांच रुपये किलो की गिरावट दर्ज हुई है। आटा एक रुपये, मैदा दो रुपये और बेसन पांच रुपये किलो सस्ता हो गया है। सर्दी में लोग हरी सब्जी का खूब सेवन करते हैं।
इसके चलते दाल की मांग कम होने से कीमत घट गई है। वहीं किराना व्यवसायी कल्लू तिवारी का कहना है कि तिलहन की नई फसल आने वाली है। इस वजह से तेल की कीमत घट गई है। आने वाले समय में मसालों की कीमतें और भी कम हो सकती है। सब्जी विक्रेता जावेद का कहना है कि हरी सब्जियों की मांग खूब है। इनकी कीमतें भी घट गई हैं। दालों के दामों में कमी आने के बाद लोगों को राहत मिली है। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद दालों के दामों में कमी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
ये आया अंतर
खाद्य वस्तु 20 दिन पहले अब
अरहर दाल 180 160
मूंग छिलका 115 105
चना दाल 80 70
सोया तेल 115 100
सरसों तेल 130 125
बेसन 80 75
आटा 28 27
सौंफ 400 300
जीरा 800 500
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नोट - (तेल के दाम प्रति लीटर और प्रति किलो में हैं। )