{"_id":"5e5413738ebc3ef3da54df84","slug":"will-have-to-wait-till-april-to-travel-in-unchahar-and-mahananda-trains-auraiya-news-knp546720480","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार व महानंदा ट्रेनों में सफर के लिए करना होगा अप्रैल तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार व महानंदा ट्रेनों में सफर के लिए करना होगा अप्रैल तक इंतजार
विज्ञापन
औरैया। कोहरे के कारण रद्द चल रहीं ऊंचाहार एवं महानंदा एक्सप्रेस के चलने के लिए यात्रियों को अभी अप्रैल तक और इंतजार करना पड़ेगा। जबकि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी 1 मार्च से एवं गोमती एक्सप्रेस के 7 मार्च से चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोहरे के कारण पिछले महीनों में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ऊंचाहार, महानंदा, गोमती एवं आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। इन ट्रेनों के मार्च माह में चलने की उम्मीद जताई जा रही थी। परंतु निरस्त की गई ऊंचाहार एक्सप्रेस में पूरे मार्च माह आरक्षण नहीं हो रहा है।
14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस 1 मार्च से एवं 14217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस में 2 अप्रैल से सीटों के लिए आरक्षण मिल रहा है। जबकि 3 अप्रैल से महानंदा एक्सप्रेस में आरक्षण मिलना शुरू है। हालांकि यात्रियों में अभी भी संशय है कि इन ट्रेनों का निरस्तीकरण आगे भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
इसलिए यात्री अभी भी इन ट्रेनों मे आरक्षण नहीं करा रहे हैं। जबकि दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कहीं जाने वालीं गोमती एक्सप्रेस आगामी 7 मार्च से एवं आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आगामी 1 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। रेलकर्मियों के अनुसार तूफान एक्सप्रेस अभी भी एक दिन छोड़कर अगले दिन ही फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही है।