फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   will be direct from the employment portalRecruitment, four employers also joined

औरैयाः सेवायोजन पोर्टल से होगी सीधी

Mon, 25 Jul 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
will be direct from the employment portalRecruitment, four employers also joined
औरैया। यदि आप बेरोजगार हैं, नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन करा लें। क्योंकि पहचान खो चुके सेवायोजन कार्यालय के दिन फिर बहुरने वाले हैं। आने वाले दिनों में निजी संस्थानों के साथ अब सरकारी संस्थानों में संविदा पर भर्तियां सेवायोजन विभाग की वेबसाइट से ही होंगी। इसकी तैयारी के तहत अब तक चार सेवा योजकों को पोर्टल से जोड़ने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से कुछ सालों से रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल हो रही है, लेकिन इनमें सिर्फ निजी कंपनियां ही शामिल होती हैं। सिर्फ सेल्स से संबंधित नौकरी का ऑफर अब युवाओं को रास नहीं आ रहा है। सरकारी, अर्द्ध सरकारी के साथ फैक्टरियों में संविदा पर युवाओं की भर्ती होती है। इसको आधार बनाकर पिछले दिनों शासनादेश जारी हुआ तो अब सेवायोजन कार्यालय को इन संविदा की भर्ती में कड़ी बनने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय के ऑनलाइन पोर्टल से इन विभागों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि अभी तक सरकारी, आउटसोर्सिंग और रोजगार मेले से बेरोजगारों को नौकरी दी जाती थीं। अब उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से पहली बार संविदा पर भर्तियां सेवायोजन पोर्टल से होंगी। बीते पांच सालों की बात करें तो औैरैया के चार हजार बेरोजगारों को रोजगार मिला हैैै। ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ने के बाद नियोजक सीधे किसी पद पर संविदा भर्ती नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक चार संस्थानों (सेवायोजकों) को पोर्टल से जोड़ दिया गया है। वहीं, मई से 23 जुलाई तक 18 से 40 आयु वर्ग के 850 युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीयन कराया है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष शुभम चौधरी ने बताया कि जनपद में बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए संविदा पर भर्तियां होगीं। इसके लिए अभी तक चार नियोजकों को पोर्टल से जोड़ा जा चुका है और मई से जुलाई तक 850 युवाओं ने अपना पंजीयन भी करा लिया है। नियोजकों को जोड़ने के लिए पत्र भेज कर पंजीकरण के लिए कहा गया है।
पहले की तरह होगी भर्ती
जेम पोर्टल से संविदा की भर्ती होती है। आउटसोर्सिंग कर्मी भी इसी माध्यम से लगाए जाते हैं। सरकारी, अर्द्ध सरकारी व निजी संस्थानों में संविदा की भर्ती प्रक्रिया पहले की तरह रहेगी। सेवायोजन पोर्टल पर नियोजक के जुड़ने के बाद ही जेम पोर्टल से संविदा या आउटसोर्सिंग कर्मी की भर्ती की जा सकेगी। इसका फायदा सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को मिलेगा। कितने युवाओं को संविदा पर काम मिला, इसकी निगरानी भी सेवायोजन कार्यालय कर पाएगा। वहीं पोर्टल पर बेरोजगार युवाओं का पंजीयन भी बढ़ेगा।

इन विभागों में होगी भर्ती
स्वास्थ्य विभाग, नगर निकायों व विद्युत विभाग में संविदा पर भर्ती होती हैं। विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन रखे गए हैं। वहीं ठेकेदार के आधीन मीटर रीडर की भर्ती होती है। इसी प्रकार नगर निकायों में सफाई कर्मी, सहायकों व कंप्यूटर कार्य के लिए युवाओं की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग में भी संविदा पर नौकरियां निकलती रहती हैं। इसके साथ ही अब बीएसएनएल में भी ग्रामीण क्षेत्र में संविदा आधार पर युवाओं को रोजगार का मौका मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed