{"_id":"6a777766e82ddb172a0f8459","slug":"wife-strangled-with-dupatta-after-car-not-received-fir-registered-against-six-including-husband-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149547-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार न मिलने पर दुपट्टे से कसा पत्नी का गला, पति समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार न मिलने पर दुपट्टे से कसा पत्नी का गला, पति समेत छह पर प्राथमिकी
Sun, 09 Aug 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी का गला कस कर मारने का प्रयास किया। मकान मालिक के आने पर पति ने उसे छोड़ दिया। आरोप है कि ससुराली भी पति का पूरा साथ देते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नगला चन्दपुर निवासी कामिनी की शादी 29 नवंबर 2021 को कानपुर नौबस्ता क्षेत्र के मोहल्ला हंसपुरम निवासी कर्मेन्द्र चौधरी के साथ हुई थी। कामिनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास मिथलेश, जेठ पुष्पेंद्र, ननद खुशबू, मौसा रमेश और मौसी पिंकी कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। होली पर आरोपियों ने कंचौसी रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था।
20 जुलाई को पति उसे दिबियापुर के संजय नगर में किराए के कमरे में ले आया। आरोप है कि तीन अगस्त को पति ने जान लेने की नीयत से उसका गला घोंट दिया। मकान मालिक के वक्त पर पहुंचने से उसकी जान बच सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)