फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife's lover accused of bullying

पत्नी से जेवरात मांगने पर प्रेमी ने पति को तमंचा दिखाकर भगाया

Mon, 30 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wife's lover accused of bullying
औरैया। बिधूना क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी के प्रेमी पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाता है। पीड़ित ने थाने में पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पत्नी कुछ दिन पहले घर से चंडीगढ़ जाने की बात कहकर निकली थी। जरूरी दस्तावेज व सामान भी साथ ले गई थी। नवंबर में वह छुट्टी लेकर घर आया, तो पत्नी के चंडीगढ़ जाने की बात पता चली। इसके बाद उसने पत्नी की खोजबीन शुरू की। तब पता चला कि पत्नी मोहल्ले के एक युवक के साथ रह रही है।
विज्ञापन

वह पत्नी को लेने पहुंचा, तो उसने ससुराल लौटने से मना कर दिया। आरोप है कि जेवरात व सामान वापस करने की बात कहने पर पत्नी के प्रेमी ने उसे तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर से भगा दिया। कहा दोबारा आए तो जान से मार दूंगा। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed