फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife of CRPF jawan injured in road accident dies

सड़क हादसे में घायल सीआरपीएफ जवान की पत्नी की मौत

Wed, 18 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wife of CRPF jawan injured in road accident dies
फोटो-18एयूआरपी-23 मृतक रीना देवी। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। इटावा से दवा लेकर जेठ के साथ बाइक से घर लौट रही महिला वाहन की टक्कर की घायल हो गई थी। घायलों को सैफई रेफर किया गया था। मंगलवार की देर रात महिला की मौत हो गई। उसका पति सीआरपीएफ में जवान है और महाराष्ट्र में तैनात है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ददू सराय निवासी धरम पाल यादव सीआरपीएफ में जवान हैं। इन दिनों उनकी तैनाती महाराष्ट्र में है। परिवार में पत्नी रीना देवी (30) और तीन साल की बेटी कृतिका है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को रानी जेठ प्रशांत यादव के साथ बाइक से इटावा दवा लेने गई थी। दवा लेकर दोनों देर शाम को घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे अछल्दा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत और रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। परिजन ने हादसे की जानकारी सीआरपीएफ जवान को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। सीआरपीएफ जवान मंगलवार को सैफई पहुंचे। महिला की हालत में सुधार न होने पर परिजन आगरा ले जा रहे थे। टूंडला के पास महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed