फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife killed husband along with lover

औरैयाः प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला

Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wife killed husband along with lover
आसिफ फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जालौन जिले के गांव सिहारी माधौगढ़ निवासी युवक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। युवक का सड़ा-गला शव औरैया-इटावा पुलिस ने शनिवार शाम बोहरा बाकरपुर हाईवे किनारे स्थित एक प्लाट से बरामद किया। मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

माधौगढ़ निवासी मोहम्मद आसिफ (25) पुत्र अंसार की शादी शहरिया अशोक नगर, इटावा निवासी शहरबानो पुत्री मुहम्मद शाकिर के साथ 16 मई 2022 को हुई थी। परिजनों के मुताबिक नौ जुलाई को आसिफ ससुराल गया था। यहीं से आसिफ और शहरबानो घर जाने की बात कहकर निकले और फिर गायब हो गए।
विज्ञापन

तबसे दोनों के परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। कुछ दिन पहले शहरबानो के परिजनों क ो उसके दिल्ली में किसी लड़के के साथ होने की जानकारी मिली। इस पर परिजनों ने इटावा में मामला दर्ज कराया। पुलिस दिल्ली से बिधूना क्षेत्र के गांव इंदपामऊ निवासी प्रेमी प्रद्युम्न के साथ शहरबानो को इटावा लेकर आई। शहरबानो के मिलने पर आसिफ के परिजनों ने भी बेटे के लापता होने की सूचना इटावा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शहरबानो व प्रद्युम्न से कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि आसिफ की हत्या कर शव को औरैया में एक प्लाट में फेंक दिया है। इस पर शनिवार की शाम इटावा पुलिस प्रेमी प्रद्युम्न व शहरबानो को लेकर औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव बोहरा बाकरपुर स्थित हाईवे पहुंची।

वहां एक प्लाट के अंदर से सड़ा-गला आसिफ का शव बरामद किया। फिर औरैया कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे बड़े भाई इरशाद ने कपड़े व जूते से उसकी शिनाख्त अपने भाई आसिफ के रूप में की। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटो30एयूआरपी 39- इसी चाहरदीवारी से घिरे प्लाट से पुलिस ने बरामद किया आसिफ का शव

फोटो30एयूआरपी 39- इसी चाहरदीवारी से घिरे प्लाट से पुलिस ने बरामद किया आसिफ का शव- फोटो : AURAIYA

इसी चहारदीवारी के अंदर मिला शव, घटना स्थल पर जमा पुलिस बल। संवाद

इसी चहारदीवारी के अंदर मिला शव, घटना स्थल पर जमा पुलिस बल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed