{"_id":"5899f21d4f1c1b86523796bb","slug":"while-digging-in-the-soil-suppressed-teenager-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई करते मिट्टी में दबी किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई करते मिट्टी में दबी किशोरी, मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
इस जगह मिट्टी खोदने आईं थीं किशोरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की लिपाई के लिए सहेली के साथ मिट्टी खोदने गई किशोरी मिट्टी धसने से उसमें दब गईं। एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी को ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर गंभीर हालत में बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। घर में गांव में कोहराम मचा रहा। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला में शिवानी (15) पुत्री मुकेश पड़ोस में रहने वाली सहेली अनीता पुत्री जहान सिंह के साथ घर की लिपाई के लिए मंगलवार दोपहर प्राइमरी स्कूल के पास मिट्टी खोदने गई थी। खोह में मिट्टी खोदते समय अचानक ऊपर से मिट्टी का ढेर आ गिरा।
इससे दोनों किशोरियां मिट्टी के ढेर में दब गईं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। मिट्टी हटाकर दोनों किशोरियां को बाहर निकाला। लेकिन तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी। अनीता को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतका के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मगर शाम तक पुलिस नही पहुंची थी।