फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the news was published, the employees ran, all the leakages were stopped

Auraiya News: छपी खबर तो दौड़े कर्मचारी, बंद हो गए सारे लीकेज

Wed, 07 Feb 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 07 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
When the news was published, the employees ran, all the leakages were stopped
औरैया। शहर में बिछी पानी की पाइप लाइन के लीकेज की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद हरकत में आए जलकल विभाग ने 15 दिन बाद बंद करा दिया। कई स्थानों पर स्टेप नलों की टोंटी भी बदली गई हैं। विभाग अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया।
विज्ञापन

शहर की पेजयल पाइप लाइन कई जगह लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। नगर पालिका और जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। स्थानीय लोगों की पानी की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए तीन फरवरी के अंक में खबर को प्रकाशित किया।
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी की अहमियत को दर्शाती रिपोर्ट का संज्ञान लेकर नगर पालिका ने जलकल विभाग के साथ कई स्थानों पर मरम्मत का कार्य कराया। ऐसे में पढ़ीन दरवाजा मोहल्ला स्थित पानी की टंकी से बहने वाले पानी को रोका जाना बड़ा काम रहा। यहां रोजाना सप्लाई के दौरान भारी मात्रा में पानी नालियों में जाकर बर्बाद होता था। पाइप लाइन के ज्वाइंट का लीकेज काफी दिनों से कीचड़ की समस्या भी बढ़ा रहा था। इसे भी ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि जलकल टीम के माध्यम से शहर की अंडरग्राउंड पाइपों को ठीक कराया गया। पढ़ीन दरवाजा मोहल्ले में लीकेज को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed