{"_id":"67895269167c5dcf25007b7f","slug":"when-the-daughter-and-relatives-rejected-the-old-woman-the-administration-adopted-her-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121290-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेटी और रिश्तेदारों ने वृद्धा को ठुकराया तो प्रशासन ने अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेटी और रिश्तेदारों ने वृद्धा को ठुकराया तो प्रशासन ने अपनाया
विज्ञापन
अजीतमल सीएचसी की जनरल वार्ड में जानकारी देंती रामश्री।
- फोटो : संवाद
अजीतमल। तहसील क्षेत्र की सड़कों पर दर-दर की ठोकर खा रही एक 60 वर्षीय वृद्धा पर राहगीरों की नजर पड़ी तो उसे एंबुलेंस सीएचसी भिजवाया गया। सीएचसी अजीतमल में वह दो दिन से जनरल वार्ड में रखा गया है। सीएचसी प्रशासन की निगरानी में रह रही है। वहीं प्रशासन महिला को वृद्धा आश्रम में भेजने की तैयारी बना रहा है।
मध्य प्रदेश प्रांत की मुरैना निवासी दशरथ की 60 वर्षीय पत्नी रामश्री ने इकलौती बेटी जानकी है। दशरथ की सालों पहले मौत हो गई थी। मां रामश्री ने जानकी को पढ़ाया। बेटी की शादी गौहुद चौराहा के पास अमानपुरा निवासी भूपेंद्र से कर दी। उम्र की ढलान पर रामश्री को जब सहारे की जरूरत पड़ी तो बेटी ने ही ठुकरा दिया।
रामश्री अपने भाई के यहां पहुंची। वहां पर भी वृद्धा को आश्रय नहीं मिला। बेघर हुई वृद्धा दर दर भटक रही थी। मंगलवार को अजीतमल तहसील क्षेत्र रोड किनारे वृद्धा पर लोगों की नजर पड़ी। इस पर संवेदना जताते हुए लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। उसे सीएचसी भेजा गया। सीएचसी प्रशासन की निगरानी में वृद्धा को रखा जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों के पूछने पर वह बेटी व रिश्तेदारों के ठुकराने की व्यथा सुना रही है। हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि एसडीएम को वृद्धा के संबंध में अवगत करा दिया गया है। वृद्धा आश्रम के लोगों से संपर्क किया जा चुका है। जिसके लिए पत्राचार चल रहा है। वृद्धा आश्रम के लोगों के आने पर वृद्धा को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।