{"_id":"6456a28eeb040fc2bb0aa094","slug":"wheat-turned-black-due-to-rain-for-two-days-farmers-upset-auraiya-news-c-12-1-220258-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो दिन की बारिश से काला पड़ा गेहूं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो दिन की बारिश से काला पड़ा गेहूं, किसान परेशान
Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। बेमौसम क्षेत्र में दो दिन हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों पर कटा पड़ा गेहूं काला पड़ गया है। अब किसान गेहूं का दाना काला निकलने और भूसा खराब होने को लेकर चिंतित है। किसानों का कहना है गेहूं खराब निकला तो बाजार व मंडी में उपज का सही दाम नहीं मिलेगा।
इस बार किसानों के लिए मौसम ने तबाही मचा कर रखी। गेहूं बोआई की शुरुआत में बारिश हुई तो पैदावार को लेकर किसान चिंतित थे। जैसे-तैसे फसल तैयार हुई तो कटाई, मड़ाई के समय बदले मौसम ने किसानों की मुसीबत और बढ़ा दी। पिछले दो दिन रुक-रुककर हुई बारिश से किसानों का खेत में कटा पड़ा सैकड़ों बीघा गेहूं खराब हो गया है।
किसान गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, सर्वेश राजावत, शिवमंगल सिंह आदि ने बताया कि बारिश के बाद गेहूं काला पड़ने लगा है। अभी भी बदली छाई हुई है। यदि तेज धूप के साथ पछुआ हवा न चली तो खेत में गीला पड़ा गेहूं और काला पड़ सकता है। ऐसे में किसान पछुआ हवा व तेज धूप निकले के इंतजार कर रहे है। इधर, खेत में पड़े गेहूं के गट्ठर गीले होने से किसान मड़ाई को लेकर परेशान है। तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि बारिश में किसानों के गेहूं व अन्य फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। लेखपालों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।