फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wheat and potatoes from rain lifesaving

गेहूं और आलू को बारिश से मिली संजीवनी

Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wheat and potatoes from rain lifesaving
जिले में मंगलवार को हुई बारिश रबी सीजन की फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। पूरे दिन रिमझिम हुई बारिश से जहां सबसे अधिक फायदा गेहूं की फसल को हुआ है तो वहीं खेतों पर पड़ी बारिश की फुहारें ने जिले के किसानों को एक हपु्ते भर तक फसलों की सिंचाई के झंझट से राहत दिलाने वाली भी साबित हुईं है।
विज्ञापन


अपेक्षित तापमान और समय से सिंचाई के अभाव में रबी सीजन की फसलें प्रभावित होने लगी थीं। निश्चित तापमान न मिलने से कृषि विभाग गेहूं की फसल का उत्पादन 20 फीसदी तक गिरने का अनुमान लगा चुका है। ऐसे में मंगलवार को हुई बारिश रबी सीजन की गेहूं व आलू की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है।
विज्ञापन


वहीं इसी सीजन की सरसों की फसल के लिए बारिश न तो अधिक फायदेमंद और न ही नुकसानप्रद साबित होगी। आज हुई बारिश से सरसों और अरहर की फसलों में लगे फूल झड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कृषि विशेषज्ञों ने सरसों की फसल के लिए इस स्थिति को नुकसान प्रद नहीं बताया है। बताते हैं कि सरसों व अरहर की फसलों में बारिश से फूल झड़ने के बाद पुन: फूल निकल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कृषि विशेषज्ञों ने फूलों की कगार पर पहुंची मटर की फसल को बारिश से हल्का-फुल्का नुकसान होने की बात कही है। उप कृषि निदेशक डा. बनारसी यादव ने बताते हैं कि बारिश होने से मटर की फसल का फूल झड़ने की संभावना उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि आज हुई बारिश सबसे अधिक फासदा गेहूं और आलू की फसल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed