फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   What kind of Panchayat Bhawan, neither the Pradhan nor the Secretary sits

Auraiya News: कैसा पंचायत भवन, प्रधान बैठते न सचिव

Mon, 26 May 2025 05:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 26 May 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
What kind of Panchayat Bhawan, neither the Pradhan nor the Secretary sits
नूराबाद का पंचायत सचिवालय। - फोटो : नूराबाद का पंचायत सचिवालय।
रुरुगंज। एरवाकटरा ब्लाॅक के मनीकोठी पतियात व नूराबाद खास गांव में प्रधान और सचिव पंचायत भवन में नहीं बैठते। लाखों की लागत से बना ग्राम सचिवालय भवन शोपीस साबित हो रहा है। यहां अक्सर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत सचिवालय बनवाने के पीछे सरकार का उद्देश्य था कि गांव के लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रधान व सचिव सचिवालय में बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके लिए पांच साल पहले करीब 10 लाख की लागत से पंचायत सचिवालय बनवाया गया था।
विज्ञापन




समाजसेवी उपेंद्र यादव, योगेंद्र कुमार, कल्लू सविता, रिंकू कुमार, हिमांशु यादव बाबा ने बताया कि सचिव की तलाश में ब्लाॅक में भटकते हैं। मौजूदा समय में सचिवालय में न प्रधान बैठते हैं और न ही सचिव। बीडीओ संजीव पांडेय ने बताया कि सचिवालय बंद होने की जानकारी नहीं है। अगर इसे नहीं खोला जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed