फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Were dried in the absence of irrigation crops

सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलें

Tue, 23 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 23 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Were dried in the absence of irrigation crops
भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को बैठक कर सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलों पर चिंता जताई। बंधा लगाकर एनटीपीसी बंबी में डाले जा रहे पानी पर रोक लगाए जाने के लिए किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान नेताओं ने शासन से स्वीकृत सूखा राहत धनराशि न मिलने पर आक्रोश जताया। उन्होंने खाद, बीज पर मिलने वाली सब्सिडी खातों में न पहुंचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ककोर मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने मासिक बैठक कर किसानों की समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी ने कहा कि किसानों की गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। जबकि नहर में बंधा लगाकर पूरा पानी एनटीपीसी की बंबी में डाला जा रहा है। इससे अन्य माइनरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कहा कि शासन की ओर से प्रदेश के 49 सूखा ग्रस्त जिलों में शामिल औरैया जिले को करीब नौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके बावजूद आज तक किसानों को एक ढेला भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने उक्त मामलों में डीएम से जानकारी कर किसानों को उनका हक दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं खाद, बीज आदि पर मिलने वाली सब्सिडी किसानों को प्राप्त नहीं हो रही है। जबकि जानकारी करने पर अधिकारी व कर्मचारी टाल मटोल कर उनके खातों में पहुंचने की बात कहकर टरका देते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी ने लोहिया ग्राम में बनाई जा रही सड़क मेें मानकों की अनदेखी किए जाने पर डीएम से पीडब्लूडी अधिकारियों से इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरुहूली रजबहा को नरेगा से जल्द सफाई कराए जाने की मांग की। जिससे सिंचाई को पानी से वंचित ग्राम करमपुर, जोगीपुर, विचौली, पन्हर, शहाब्दा आदि गांवों के किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा गांवों में दिए जाने वाले शौचालयों को अपात्रों को दिए जाने की जांच कराए जाने की मांग की। बैठक के बाद भाकियू नेताओं ने समस्या से संबंधित नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंप कर समस्याओं का निदान कराए जाने की मांग की। इस दौरान अतुल कुमार त्रिपाठी ब्लाक अध्यक्ष एरवाकटरा, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, अयोध्या प्रसाद दोहरे, रामबहादुर सहित भारी संख्या में किसान शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed