फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Went live adorned bridal procession went not

सजी रह गई दुल्हन, नहीं गई बारात

Sat, 04 Mar 2017 11:22 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 04 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Went live adorned bridal procession went not
शादी,
इंदरगढ़। शादी के दिन लड़के पक्ष ने बारात ले जाने से मना कर दिया। पिता ने इंदरगढ़ पुलिस से बदनामी व लड़के पक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में लगी हुई है। देर रात तक इंदरगढ़ थाने में दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका और शादी टूट गई।
विज्ञापन


औरैया जनपद के फफूंद थाना अंतर्गत भैसोल गांव से आए पिता ने इंदरगढ़ पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी बिटिया की बारात हसेरन गांव से जानी थी। सुबह ही लड़के ने बारात लाने से मना कर दिया। घरेलू विवाद बता रहे हैं। शादी के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। समझाने के बाद भी लड़का व उसका पिता शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। इंदरगढ़ पुलिस ने लड़के को थाने बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पुलिस व स्थानीय लोगों ने दबाव बनाया। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका और शादी टूट गई।
विज्ञापन


लड़के का आरोप है कि लड़की तलाकशुदा है। लड़की वालों ने यह बात नहीं बताई थी। जानकारी होने पर शादी से मना किया है। इधर, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष अनवर अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका है। रिश्ता टूट गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed