फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Weightlifting competitions own show

भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में दिखा दम

Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weightlifting competitions own show
पुरुष भारोत्तोलन में प्रतिभाग करता प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
नगर के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व  पूर्व महामंत्री क्रीड़ा परिषद नरेंद्र कुमार सिंह कुशवाह ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


 मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ष में 56 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना के राजकुमार ने प्रथम, सुखवीर ने द्वितीय तथा तीसरा स्थान वैभव सेंगर ने प्राप्त किया। वहीं 62 किलोग्राम में पब्लिक इंटर कालेज के मनीष कुमार ने प्रथम, शिवप्रकाश ने द्वितीय तथा कानपुर नगर के मोहम्मद कफील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 69 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अरुण कुमार ने प्रथम तथा राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 77 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सूरज सिंह तथा द्वितीय स्थान पर आदर्श सिंह रहे। 85 किलोग्राम में आशुतोष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


भारोत्तोलन अंडर 17 वर्ष में 44 किलोग्राम में कानपुर नगर की छात्रा साहिबा खातून ने प्रथम तथा तबस्सुम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम में कन्नौज की शालिनी ने प्रथम, अनूप सिंह ने द्वितीय तथा तीसरा स्थान रिंकल ने प्राप्त किया। 53 किलोग्राम में शिवा कुमार ने प्रथम स्थान, ज्योति सिंह तथा पूनम ने द्वितीय तथा तीसरा स्थान रोशनी ने प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में 48 किलोग्राम में  लक्ष्मी ने प्रथम,  अंजली ने द्वितीय तथा मीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम में छात्रा रूबी ने प्रथम,  अपर्णा ने द्वितीय तथा सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलोग्राम में   प्रियंका ने प्रथम स्थान तथा  आस्था ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम में  नेहा ने प्रथम स्थान तथा  मधु पांडेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भगवान दास, सत्येंद्र सिंह, रामौतार ओझा, रघुराज सिंह, उदय प्रताप सिंह जादौन, हरी सिंह, देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र दिवाकर सहित आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed