फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Week passed in scorching heat, 50 hours shutdown in 168 hours

भीषण गर्मी में गुजरा हफ्ता, 168 घंटों में 50 घंटे शटडाउन

Sat, 23 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Week passed in scorching heat, 50 hours shutdown in 168 hours
शहर का बिजली केंद्र - फोटो : AURAIYA
औरैया। तेज धूप और गर्मी के साथ पारा 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसे में घर बैठे लोगों के पसीना छूट रहा है। राहत पाने के लिए जब बिजली की मांग बढ़ रही है तो विभाग शट डाउन लेकर बिजली गुल करने में आमादा है। इस सप्ताह की बात करें तो औरैया सदर डिवीजन से 168 घंटे में 116 बार शट डाउन लिया गया यानी 50 घंटे बिजली की कटौती हुई। जिससे लोग भीषण गर्मी से बिलबिलाते नजर आए। इससे 24 घंटे निर्बाध बिजली सिर्फ छलावा साबित हो रही है।
विज्ञापन

औरैया सदर डिवीजन के चार फीडर से करीब डेढ़ लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे तमाम छोटे और बड़े उद्योग भी संचालित हो रहे हैं। सरकार के निर्देश हैं कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिले, लेकिन यह दावे इन दिनों विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते हवा हवाई साबित हो रहे हैं। लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं और विभाग मनमाने तरह से कटौती करने में जुटा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह की बिजली आपूर्ति पर नजर डाले तो विभागीय आंकड़ों में 168 घंटे बिजली आपूर्ति के दौरान 116 बार शट डाउन लिया गया। अगर विभाग की मानें तो कागजों में उन्होंने सिर्फ 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति बंद दिखाई है। जबकि हकीकत में एक सप्ताह में शहर के लोगों को 50 घंटे की अघोषित कटौती का दंश झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बिजली विभाग के अधिकारी से 50 घंटे की अघोषित कटौती को लेकर बात की गई तो कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए। इस अघोषित कटौती में सबसे ज्यादा कटौती बिजली विभाग की टीम की ओर से सुबह-सुबह की जा रही चेकिंग के दौरान हो रही है। जिसमें हर 10 मिनट में विभाग की ओर से बकायेदारों, कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों की केबल काटने के लिए शट डाउन लेने से हो रही है। इससे लोगों को सुबह-सुबह पेयजल आपूर्ति की भी समस्या झेलनी पड़ रही है। जिससे लोगों में खासा आक्रोश भी है।

सदर बिजली डिवीजन के एसडीओ महेंद्र प्रताप ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते केबल टूटने, ट्रांसफार्मर जलने की समस्याएं ज्यादा हो रही हैं। जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। उच्चाधिकारियों को सभी जानकारी दी जा चुकी है। एक-दो दिन में इंजीनियर के आने की उम्मीद है। जल्द ही समस्याओं को दूर कर निर्बाध निर्धारित आपूर्ति दिए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
एक सप्ताह में लिए गए शट डाउन की स्थिति
तिथि उपलब्ध आपूर्ति शट डाउन
15 अप्रैल 24 घंटे 11
16 अप्रैल 24 घंटे 15
17 अप्रैल 24 घंटे 15
18 अप्रैल 24 घंटे 20
19 अप्रैल 24 घंटे 12
20 अप्रैल 24 घंटे 23
21 अप्रैल 24 घंटे 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed