फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Weeds do not burn stoves in Shekhupur, everyone is inconsolable

Auraiya News: शेखूपुर में छाया मातम नहीं जले चूल्हे, हर कोई गमगीन

Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Weeds do not burn stoves in Shekhupur, everyone is inconsolable
औरैया। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद मातम का माहौल है। जिसे भी जानकारी मिली वह घटना स्थल तिर्वा की ओर रवाना हो गया। पास पड़ोस के लोग भी गमगीन दिखे।
विज्ञापन

शेखूपुर निवासी कृष्ण मुरारी, उनकी पत्नी आशा देवी और बेटे राहुल, पोते अयांश की मौत की खबर मिलते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। पड़ोसियों में चीख पुकार मच गई। राहुल के मिलनसार होने पर जिसे भी खबर मिली वह गमगीन नजर आया। गांव की महिलाएं व पड़ोसी घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। देर शाम तक लोग शव आने का इंतजार करते रहे। कई घरों में मातम का माहौल रहा। एक साथ गांव के चार लोगों की मौत की खबर से कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। परिवार के लोगों के साथ सगे संबंधियों का बुरा हाल रहा। जिन्हें पड़ोसी व ग्रामीण ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन

----
चार दिन पहले पत्नी व बहन संग लखनऊ गया था राहुल
मृतक राहुल क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुका है। सपा से राजनीति करने के कारण उसके कई नेताओं से अच्छे संबंध है। उसके दोस्त की बेटी सुनीति की 28 मई को लखनऊ में शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त की कार से पत्नी लक्ष्मी, बहन संगम उर्फ सोनम (15) व बेटे अयांश (8) के साथ 25 मई को लखनऊ गया था। पारिवारिक संबंध होने की वजह से रविवार को पिता कृष्ण मुरारी, मां आशा देवी व छोटा भाई रामजीवन भी शादी में शामिल होने के लिए गए थे। मामा के लड़के दीपू का सोमवार को तिलक होने के कारण सभी लोग सुबह तड़के लखनऊ से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ननिहाल में छाया मातम, शादी की रस्में पड़ी फीकीं
राहुल का ननिहाल कुदरकोट थाना क्षेत्र के रुरुखुर्द में है। सोमवार को मामा राजपाल सविता के बेटे दीपू की 30 मई को शादी है। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। कानपुर देहात के अकबरपुर के करौसा गांव में बारात जानी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहन गीता व खुशबू पहले पहुंच गई थी। सोमवार सुबह परिवार के लोगों के साथ राहुल व पिता को पहुंचना था। इसी बीच मौत की खबर आई तो शादी समारोह की चल रही तैयारियां गम में तब्दील हो गई। जानकारी मिलते ही लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और सभी रस्में फीकी पड़ गई।

---
ससुराल में रहता था राहुल
राहुल की ससुराल ककोर के भटपुरा में थी। पत्नी लक्ष्मी के कोई भाई न होने पर वह अपने ससुर रमेश की देखभाल करने के लिए ससुराल में रहता था। इसके साथ ही वह घर की जिम्मेदारी संभाले थे। सोमवार दोपहर ससुराल में राहुल व उसके परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर मिली तो मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed